रीवा। सबसे अधिक समय तक भोजन पका कर ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ और ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करने वाली रीवा की बेटी का नाम अब ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज हो गया है। रीवा की रहने वाली लता टंडन ने लगातार 87 घंटे खाना बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
लता टंडन के परिजनों ने बताया है कि रात के समय ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन’ ने उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र भेजा। जैसे ही यह प्रमाण पत्र मिला पूरा परिवार ख़ुशी से झूम उठा।
बता दे कि लता टंडन ने पिछले माह 6 से 9 सितंबर तक शहर के होटल में 87 घंटे 45 मिनट तक खाना पकाया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह घंटे के लिए विश्राम किया। लता टंडन से पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के नाम था। उन्होंने लगातार 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड तक भोजन पकाया था।
