May 9, 2026

अमानवीयता पर सीएम ने लिया संज्ञान

राजगढ़। राजगढ़ के सरेडी गाँव में तालाब में डूबे किशोर की तलाश करने के लिए पिता से पेट्रोल के लिए पैसे मांगने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संज्ञान लिया है।

कमलनाथ ने होमगार्ड के जवानों की असंवेदनशीलता को लेकर ट्विटर पर लिखा कि, “राजगढ़ के सरेडी गाँव में एक किशोर के नहाने के दौरान तालाब में डूबने की घटना पर होमगार्ड की टीम द्वारा किशोर को ढूँढने के लिये परिजनो से नाव के लिये पेट्रोल के पैसे माँगे जाने की घटना संज्ञान में आयी है। प्रशासन को घटना की निष्पक्ष जाँच के निर्देश। जाँच में घटना सही पाये जाने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश।“

दरअसल दिवाली के दूसरे दिन तालाब पर भैंस को नहलाने गए ललित सौंधिया और राजू सौंधिया अचानक तालाब में डूबने लगे। राजू तो जैसे-तैसे किनारे तक पहुँच गया लेकिन ललित की पानी में डूबने से मौत हो गई।

ललित के शव की तलाश करने के लिए पहुंचे होमगार्ड के जवानों ने पिता से पेट्रोल मांग लिया। बेटे की मौत के गम में डूबे पिता ने एक-एक हजार रुपए का पेट्रोल मंगवाकर दिया तब जाकर होमगार्ड के जवानों ने बोट चलाई। हालाँकि इसके बाद भी टीम ललित के शव की तलाश नहीं कर पाई। घटना के दो दिन बाद शव स्वत: ही पानी की सतह पर आ गया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri