उज्जैन। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब से मालवी व्यंजन दाल बाफले परोसे जाएँगे। मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है कि अब हर माह की पहली और 15 तारीख को श्रद्धालुओं को दाल बाफले लड्डू खाने को मिलेंगे।
दरअसल अब तक हर माह की पहली और 15 तारीख को अन्न क्षेत्र में श्रद्धालुओं को पूरी सब्जी के साथ ही अन्य व्यंजन परोसे जाते थे। मंदिर प्रबंध समिति के निर्णय के बाद अब श्रद्धालुओं को शुद्ध घी से बने दाल बाफले परोसे जाएँगे। शनिवार एक नवंबर से इसकी शुरुआत की गई है।
मंदिर समिति के इस निर्णय से देश-विदेश के दर्शनार्थियों को मालवा के भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा।
