भिण्ड। आज के समय जहाँ लोग थोड़े पैसों के कुछ भी कर सकते हैं। वहीँ तीन युवाओं ने एक शख्स का गहनों से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी की नई मिसाल पेश की है। बैग में लगभग दो लाख रुपए के गहने थे।
दरअसल बीएस कुशवाह, अरविंद शाक्य व मोनू शाक्य को भिण्ड नगर में बीटीआई रोड़ पर बैग मिला। युवाओं ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें गहने थे। हालाँकि युवाओं ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खुद ही बैग के मालिक रविंद्र राठौर का पता लगाया। खास बात यह है कि तीन युवक रविंद्र राठौर के गाँव मुरलीपुरा जाकर उन्हें गहनों से भरा बैग देकर आए।
