इंदौर। इंदौर और उज्जैन संभाग में इस बार देव उठनी ग्यारस पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसका कारण अरब सागर में उठे ‘महा’ तूफान को बताया जा रहा है।
यह तूफान 7 नवंबर को गुजरात के समुद्र तट पर टकराएगा, जिसके कारण इंदौर और उज्जैन संभाग में भारी बारिश होगी। हालाँकि प्रदेश के अन्य हिस्से में इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा।
दरअसल पहले यह तूफान 6 नवंबर को गुजरात के समुद्र तट से टकराने वाला था, लेकिन अब तक 7 नवंबर को टकराएगा। इसके प्रभाव से मप्र में तेज हवा के साथ बारिश होगी।
