बैतूल। शुक्रवार-शनिवार रात में बेकाबू ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया है। इस हादसे में 30 से ज्यादा भेड़ो की मौत हो गई है जबकि 25 से ज्यादा घायल है।
ट्रक बैतूल से इंदौर की ओर जा रहा था। इस दौरान चिचोली थाना क्षेत्र के गवासन वन ग्राम के करीब यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
