May 9, 2026

यहाँ अपराधियों के साथ साँप से भी बचाती है पुलिस

मंदसौर। प्रदेश का एक पुलिस वाला ऐसा भी है जिससे अपराधी तो ठीक साँप भी घबराते हैं। यह पुलिसकर्मी अब तक 13 हजार से भी ज्यादा साँप पकड़ चुका है। क्षेत्र में कहीं भी साँप निकलता है तो लोग पुलिस को ही फ़ोन करते हैं।

दरअसल मंदसौर के पुलिस आरक्षक रशीद खान अपराधियों के साथ-साथ सांप पकड़ने में भी एक्सपर्ट है। जिस साँप को लेकर लोगों को रोंगटे खड़े हो जाते हैं, उन साँपों को रशीद आसानी से पकड़ लेते है। रशीद खान की इस बहादुरी को क्षेत्र के लोग भी सलाम करते हैं।

बीते दिन रशीद खान की बहादुरी का उदहारण देखने को मिला जब मंदसौर से लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूर दाऊद खेड़ी ग्राम के पास बने नर्सेज ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज में 7 से 8 फीट से अधिक लंबा जहरीला सांप घुस गया। साँप को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई।

तुरंत मामले की जानकारी पुलिस आरक्षक रशीद खान को दी गई। रशीद खान तुरंत कॉलेज पहुंचे और किचन के अंदर घुसे सांप को बड़ी ही आसानी से पकड़कर एक बोरी नुमा कट्टे में बंद कर ले गए।

नर्सेस ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज की प्रभारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा सांप देखा है। कुछ देर और सांप को नहीं पकड़ते तो शायद उन्हें हार्ट अटैक आ जाता।

रशीद खान ने मंदसौर शहर और आसपास के क्षेत्रों से अब तक 13 हजार से अधिक जहरीले जानवर और सांपों को पकड़ा है। उन्होंने अब तक कई लोगों की जिन्दगी बचाई है। वह दो अजगर को भी पकड़ चुके है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri