May 9, 2026

केबल पर झूलते सांप ने दिखाया करतब

झाबुआ। शहर के प्रमुख चौराहे पर सड़क पार कर रहे साँप को देखकर अफरा-तफरी मच गई। साँप केबल के सहारे सड़क पार रहा था। देखते-देखते ही चौराहे पर साँप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग साँप का वीडियो बनाने लगे।

दरअसल झाबुआ के राजगढ़ नाका क्षेत्र में चौराहे पर कुछ लोगों को साँप दिखाई दिया। अचानक साँप दिखने से लोग दहशत में आ गए। 12 फीट लंबा साँप 50 फीट लंबी सड़क को ऊपर लगी केबल के सहारे पार का रहा था। साँप को सड़क पार करने में 15 मिनट लगे। इस दौरान साँप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के शोरगुल के बीच भी साँप इस तरह से सड़क को पार कर रहा था जैसे मानो वह कोई करतब दिखा रहा हो। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri