मंदसौर। ओवरलोडिंग के चलते स्कूल वाहन पर कार्रवाई कर रही यातायात पुलिस और कांग्रेस नेता के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस नेता ने यातायात पुलिस पर बच्चों को परेशान करने का आरोप लगाया। वहीँ यातायात पुलिस का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण बच्चों के साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है इसलिए कार्रवाई कर रहे है।
दरअसल मामला मंदसौर का है। यातायात थाने के सामने यातायात पुलिस ने क्षमता से अधिक बच्चों को भरकर ले जा रहे दो स्कूली वाहनों को रोककर कार्रवाई शुरू की। तभी वहां मंदसौर कांग्रेस शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर आ गए। उन्होंने वहां यह कहकर हंगामा मचा दिया कि कार्रवाई के नाम पर यातायात वाले बच्चों को परेशान कर रहे हैं।
यातायात पुलिस के समझाने के बाद भी कांग्रेस नेता नहीं माने। काफी देर तक कांग्रेस नेता और यात्रा प्रभारी के बीच तीखी बहस चलती रही। इस बीच कांग्रेस नेता ने यात्रा प्रभारी से कागज भी छीन लिए।
इस मामले में ज्यादा प्रभारी का कहना है कि ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक सज्जन ने आकर इस पर आपत्ति जताई थी जिन्हें समझा कर शांत किया गया पुलिस अपना काम कर रही है।
वहीँ पेशे से वकील और कांग्रेस के शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि यातायात पुलिस करवाई के नाम पर जबरन बच्चों को परेशान कर रही है। अवैध वसूली की जा रही है, जो ओवर लोडिंग बसे हैं उन पर तो कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
