अशोकनगर। आमतौर पर किसी की मृत्यु होने पर बेटा मुखाग्नि देता है। लेकिन बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बड़ी बेटी आगे आई और अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
दरअसल अशोकनगर में महिला शाखा के टीआई केजी तिवारी लंबे समय से बीमारी थे। बुधवार दोपहर को वह अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गये थे। टीआई तिवारी का एक बेटा और तीन बेटियां है। बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसलिए बड़ी बेटी श्रद्धा आगे आई और अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी व अंतिम संस्कार की सारी विधि संपन्न कराई। इस दौरान उसका भाई श्मशान में मौजूद रहा और सांकेतिक रूप में अंतिम संस्कार की क्रिया में भाग लिया।
इस अवसर पर पछाड़ीखेड़ा मुक्तिधाम पर जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत खुद उपस्थित रहे। जिला पुलिस की तरफ से टीआई तिवारी को श्रदांजलि दी गई। एसपी के अलावा एसडीओपी गुरुबचन सिंह, सुवेदार अखिलेश राय एवं टीआई कोतवाली उपेंद्र भाटी ने अपने साथी को अंतिम विदाई दी।
