इंदौर। शुक्रवार को एक युवक इंदौर के चिडिय़ाघर में टाइगर के पिंजरे में कूदने की कोशिश करने लगा। युवक को पिंजरे पर चढ़ता देख वहां मौजूद कर्मचारी ने उसे बचाया और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा हैं कि युवक आत्महत्या करने के लिए ऐसा कर रहा था।
दरअसल शुक्रवार की सुबह चिडिय़ाघर में काम करने वाले गार्ड और माली ने एक युवक को बाघ के पिंजरे चढ़ते हुए देखा। कर्मचारियों ने प्रबंधन को वायरलेस पर इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में युवक को पकड़कर नीचे उतारा गया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ में युवक ने कहा कि मैं घर की समस्या से परेशान हूं। एक बेटा है जो 10वीं में दो बार फेल गया है। घटना के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। बता दे कि जिस समय युवक पिंजरे में कूदने की कोशिश कर रहा था, उस समय बाघ उसके काफी करीब आ गया था।
