बुरहानपुर। अनुसूचित जाति के दूल्हे को मंदिर में प्रवेश करने से रोकने के मामले में पुलिस ने मंदिर समिति के 4 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
दरअसल बुरहानपुर के ग्राम बिरोदा में दबंगों ने अनुसूचित जाति के दूल्हे को हनुमान मंदिर में प्रवेश से रोकने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक दूल्हा और परिजन मंदिर के बाहर खड़े रहे। जब मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंची तो प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद चौकीदार ने मंदिर का ताला खोला गया था।
