उज्जैन। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार सुबह उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। सपना सुबह होने वाली बाबा महाकाल की आरती में शामिल हुई। सपना चौधरी इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद सपना ने कहा कि यहाँ सुबह की आरती में शामिल होकर बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिली है।
