देवास। देवास में दृष्टिहीन विद्यालय की लड़कियों ने प्रशासन के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की। वे लैपटॉप और डेजी प्लेयर नहीं मिल पाने से आक्रोशित थी। इस वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकारी आयोजनों तथा विश्व दिव्यांग दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी। डेजी प्लेयर से वे रिकॉर्डिंग कर पढ़ाई करती हैं।
छात्राओं के मुताबिक बीते साल मेरिट के आधार पर शासन ने उन्हें 20 लैपटॉप की राशि 4 लाख 32 हजार स्वीकृत कर फ़रवरी 18 में प्रदान भी किए थे लेकिन इन्हें जिला पंचायत अधिकारी ने छात्राओं तक पहुंचने से पहले ही वापस बुलवा लिए। तब से अब तक 21 महीने बाद भी उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला।
