खंडवा। अयोध्या मामले के संत राम विलास वेदांती महाराज ने जमीयत के वकील राजीव धवन को अयोध्या केस से हटाए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि राजीव धवन को पाकिस्तानी आतंकवाद से फंडिंग मिलती थी।
दरअसल भाजपा के पूर्व सांसद और संत राम विलास वेदांती एक दिवसीय यात्रा पर खंडवा आए है। राजीव धवन को अयोध्या फैसले से हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आंतकियों से उसकी फंडिंग होती थी। जिसके झगड़े के कारण उसको हटाया गया। साथ ही उन्होंने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जो ट्रस्ट बनाए उसमें सरकारी पदेन व्यक्ति को शामिल न करें।
उन्होंने राम मंदिर का निर्माण राजस्थान के कनकपुर के मंदिर के समान करने की वकालत भी की क्योंकि अभी विश्व का सबसे बड़ा मंदिर कनकपुर में ही है।
