शिवपुरी। विदिशा के बाद अब शिवपुरी में भी महिलाओं को ऑपरेशन के बाद फर्श पर सुलाने का मामला सामने आया है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले की जाँच कराने की बात कही है।
दरअसल विदिशा जिला अस्पताल में नसबंदी शिविर लगाया गया है। शिविर में करीब पचास महिलाओं ने ऑपरेशन करवाया। लेकिन ऑपरेशन के बाद महिलाओं को पलंग पर सुलाने की बजाय वार्ड के फर्श पर गद्दे बिछाकर लिटा दिया गया। आजकल सर्द हवाएँ चल रही हैं। लिहाज़ा महिलाओं की हालत बिगड़ सकती थी।
वहीँ जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि अस्पताल में एक साथ इतने पलंगों की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए फर्श पर गद्दे बिछा कर लिटा दिया गया। फिर भी इस मामले की जाँच की जाएगी। बता दे कि विदिशा जिले में लटेरी और ग्यारसपुर में भी नसबंदी शिविर के दौरान महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर ही सुला दिया था।
