इंदौर। इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के मंगल मूर्ति नगर में अज्ञात लोग एक व्यापारी का बैग छीनकर भाग गए। बैग के एक लाख रुपए से अधिक रुपए थे।
यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग बाइक से आए और व्यापारी से बैग छीनने लगे। इस दौरान व्यापारी ने बैग को थोड़ी देर पकड़े रखा, लेकिन आरोपी उनके साथ से बैग छीन कर भाग गए।
