May 10, 2026

पब्जी ने ली जान, पानी की जगह पिया केमिकल

ग्वालियर। ऑनलाइन गेम पबजी ने ग्वालियर के रहने वाले एक युवक की जान ले ली। युवक गेम खेलने में इतना खो गया कि उसने पानी की जगह केमिकल पी लिया। इससे युवक की मौत हो गई। हालाँकि मृतक के परिजनों ने युवक के दोस्तों पर जबरन केमिकल पिलाने का आरोप लगाया है। फ़िलहाल पुलिस युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच में जुट गई है।

मृतक का नाम सौरभ यादव है। वह ग्वालियर के झांसी रोड थाना अंतर्गत नाका चन्दरबन्दनी दुर्गेश पुरी का रहने वाला है। सौरभ मंगलवार को अपने दोस्त संतोष शर्मा के साथ आगरा जा रहा था। ट्रेन में सफ़र के दौरान सौरभ की मौत हो गई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद जीआरपी ने उसका शव उतारा। सौरभ की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन ग्वालियर से आगरा पहुंच गए हैं।

सौरभ के दोस्त ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान सौरभ मोबाइल में ऑनलाइन गेम पबजी खेल रहा था। उसके बैग में केमिकल और पानी की बोतल रखी थी। केमिकल उसके दोस्त संतोष शर्मा का था जो चांदी के जेवर चमकाने का काम में लेता है। सौरभ पबजी खेल में इतना खो गया कि वो पानी की बोतल की जगह केमिकल ही पी गया। केमिकल पीने के कारण ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई। वहीँ परिजनों ने सौरभ के दोस्तों पर जबरन केमिकल पिलाने का आरोप लगाया। आगरा पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri