May 10, 2026

तीन तलाक़ और हलाला के नाम पर दुष्कर्म के मामले में पति और तांत्रिक गिरफ़्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल में मुस्लिम महिला को तीन तलाक देने और हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले में आरोपी पति और महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। महिला का पति और तांत्रिक एक-दूसरे जानते है। तांत्रिक काफी समय से महिला पर बुरी नजर रखता था।

महिला भोपाल के ऐशबाग इलाके में अपने पति के साथ रहती थी। आरोपी तांत्रिक अनवर खान का महिला के ससुराल में आना-जाना था। पीड़िता पर तांत्रिक बुरी नजर रखता था। तांत्रिक ने कई बार पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने अपने पति को इस बारे में बताया था, लेकिन वह यकीन नहीं करता था।

23 नवंबर को आपसी विवाद के चलते महिला को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया था। बाद में पति ने अपनी पत्नी के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की। इस दौरान तांत्रिक ने पीड़िता से कहा कि तुम्हें तुम्हारे पति ने तलाक दे दिया है। अब हलाला करने के लिए तुम्हें मुझसे संबंध बनाना पड़ेगा। महिला ने जब अपने पति से पूछा तो पति ने कहा कि शरियत के हिसाब से तीन बार तलाक बोलकर तलाक दिया है। जैसा तांत्रिक कहता है वैसे ही करो।

इसके बाद तांत्रिक महिला को फ्लैट में ले गया और उसके साथ ‘हलाला’ के नाम पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को सपने साथ रखने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri