May 10, 2026

छिंदवाड़ा में मनाया जा रहा कॉर्न फेस्टिवल, 200 से अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड में देश के इकलौते कॉर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले फेस्टिवल का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सचिन यादव, पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे और आदिवासी विकास मंत्री ओमकार सिंह मरकाम भी मौजूद रहे।

दरअसल छिंदवाड़ा में प्रदेश का सबसे अधिक मक्का उत्पादन किया जाता है। इसको देखते हुए साल 2018 से यहाँ फेस्टिवल मनाने की शुरुआत करते हुए छिंदवाड़ा को कॉर्न सिटी का दर्जा दिया गया। इस वर्ष 15 और 16 दिसंबर को पुलिस ग्राउंड में फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। फेस्टिवल में देश के नामी वैज्ञानिक के साथ ही उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान मक्के के उत्पादन को बढ़ाने और प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करने के लिए कई सुझाव दिए गए।

कॉर्न फेस्टिवल में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा कृषि आदान, सिंचाई यंत्र, कृषि यंत्र, उन्नत तकनीक और मक्का की विभिन्न प्रजातियों के उन्नत बीजों पर आधारित विशाल प्रदर्शनी और एग्जिबिशन जोन में 120 से भी अधिक स्टॉल लगाए गए है। प्रदर्शनी में बीज, कीटनाशक दवा निर्माता कंपनियों, उर्वरक प्रदाता, कृषि यंत्र प्रदाता कंपनियों आदि ने अपने स्टॉल लगाते हैं। इसके अलावा कृषकों के लिये उन्नत तकनीक के साथ ही उपयोगी जानकारियां प्रदर्शित की हैं। प्रदर्शनी में कृषकों को कृषि के लिये वित्तीय मदद तथा जैविक कृषि को बढ़ाने की जानकारी भी दी जा रही है।

पुलिस ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय कॉर्न फेस्टिवल के अंतर्गत बनाये गये फूड जोन में मक्के से बने लजीज व्यंजन सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इस फूड जोन में मक्के का केवल पॉपकॉर्न की तरह उपयोग करने वाले लोगों को मक्के से बनने वाले विविध स्वादिष्ट व्यंजनों की जानकारी और स्वाद दोनों मिल रहे हैं। फूड जोन मे हल्दीराम, इंदौर सराफा, मध्यप्रदेश पर्यटन निगम एवं विभिन्न स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल सहित अन्य 80 से अधिक स्टॉल के माध्यम से मक्के के 200 से अधिक स्वादिष्ट व्यंजनों का जायका लोगों को मिल रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri