दमोह। इन दिनों युवाओं के बीच टिक टॉक वीडियो बनाने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। युवा बिना सोचें-समझे कहीं भी टिक टॉक वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसी युवा ने परीक्षा का वीडियो बना लिया। यह वीडियो टिक टॉक पर वायरल हो रहा है।
दरअसल वायरल टिक टॉक वीडियो दमोह का बताया जा रहा है। वीडियो में परीक्षार्थी परीक्षा देते नजर आ रहे हैं। वहीँ शिक्षक उनसे कॉपियां ले रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच की बात की जा रही है।
