May 10, 2026

ट्यूबवेल उगल रहा गर्म पानी, निकल रही आग की लपटें

होशंगाबाद। जमीन से गर्म पानी निकलने की खबरें तो हमने सुनी है. लेकिन प्रदेश में एक जगह ऐसी भी है जहाँ ट्यूबवेल से लगातार गर्म पानी के साथ आग की लपटें निकल रही है।

यह अनोखा ट्यूबवेल सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की कोर एरिया में पचमढ़ी मार्ग पर अनहोनी गाँव में स्थित है। ट्यूबवेल में से अपने आप पानी निकलता है। ट्यूबवेल के पास माचिस की तीली या कागज ले जाने से आग लग जाती हैं। ट्यूबवेल के पास ही गर्म पानी का तालाब भी है।

दरअसल ओएनजीसी ने कुछ साल पहले गर्म पानी के तालाब के पास गैस की खोज की थी। इसके बाद तालाब से 100 मीटर की दूरी पर ट्यूबवेल लगाया गया था। इस ट्यूबवेल से गर्म पानी आता है। साथ ही जमीन के नीचे मौजूद सल्फर डाइऑक्साइड गैस भी ट्यूबवेल से बाहर आती रहती है। यह प्रमाणित हो चुका है कि ट्यूबवेल से लगातार सल्फर डाइऑक्साइड गैस बाहर आती रहती है। ट्यूबवेल के पास मौजूद गर्म पानी के तालाब को लेकर कहा जाता है कि इसमें स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri