भोपाल। प्रदेश में चल रहे यूरिया संकट, किसानों का लोन माफ़ और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को भी भाजपा विधायकों ने गरीबों के मुद्दों को लेकर बिड़ला मंदिर से लेकर विधानसभा तक मार्च निकाला।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने संबल योजना को बंद कर दिया है। गरीबों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। अगर कहीं कोई गड़बड़ी हुई थी तो उसकी जाँच की जानी चाहिए थी। लेकिन पूरी योजना ही बंद कर दी गई।
