इंदौर। इंदौर के देपालपुर में अखिल भारतीय मंगलामुखी किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी जा रही है। आयोजन को देखने के लिए देश के कोने-कोने से किन्नर समाज के लोग पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में रोजाना कई कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
दरअसल अखिल भारतीय मंगलामुखी किन्नर सम्मेलन के तहत रात्रि में सांस्कृतिक एवं धार्मिक गीतों पर किन्नर समाज के सदस्यों द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जा रही है। यह सम्मलेन इन दिनों देपालपुर में आकर्षण का केंद्र है। यहाँ आयोजित होने वाले कार्यक्रम को देखने के लिए देपालपुर नगर सहित आसपास के महिला एवं पुरुष व बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि देपालपुर नगर में कई पीढ़ियों के बाद किन्नर समाज का इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। रानी बुआ नायक द्वारा किया जा रहा आयोजन 28 दिसंबर चलेगा। इस कार्यक्रम में किन्नर समाज के मालवा के प्रमुख शकीला गुरु उज्जैन, बबीता गुरु गौतमपुरा, अनीता गुरु मंदसौर, कोकिला गुरु उज्जैन, रेखा गुरु खाचरोद तथा काली गुरु नरवर उज्जैन के साथ राजकुमारी बुआ, किरण बुआ ब्यावर, बिस्कि बुआ फलोदी, हसीना बुआ दलौदा कार्यक्रम में विशेष रूप से अपनी मौजूदगी दे रही हैं।
