झाबुआ। झाबुआ के राजगढ़ बस स्टैंड पर शनिवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक बस एजेंट की मौत हो गई। एजेंट बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया था, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दरअसल प्रदीप बस आज सुबह करीब 7:45 पर जोबट से इंदौर आ रही थी। इस दौरान राजगढ़ बस स्टैंड पर बस एजेंट राजा बस से नीचे गिर गया और बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
