May 10, 2026

विमान में सीट को लेकर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह को खरी खोटी सुनाने वाला वीडियो वायरल

भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रज्ञा सिंह विमान में एक पैसेंजर से बहस करती नजर आ रही है। वीडियो में पैसेंजर प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खरी-खोटी सुनाता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो शनिवार शाम का बताया जा रहा है। जब दिल्ली से भोपाल आते समय प्रज्ञा सिंह ठाकुर का क्रू के साथ सीट को लेकर विवाद हुआ था।

वीडियो में विमान रनवे पर खड़ा नजर आ रहा है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कारण फ्लाइट में देरी हो रही थी। वीडियो में यात्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर से कह रहा है कि यदि वह रूलबुक नहीं दिखा पा रहे हैं, आप तो जनता के प्रतिनिधि है ना, आपका काम हमें परेशान करना नहीं है। आप अगली फ्लाइट लेकर आ जाइए। इस पर प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि हम भी क्यों जा रहे होंगे इस फ्लाइट में जब इसमें फर्स्ट क्लास नहीं है। मेरी सुविधा नहीं है। कोई तो कारण होगा। इस पर यात्री भड़क जाता है और प्रज्ञा सिंह ठाकुर से कहता है कि आपके कारण 50 लोगों को दिक्कत हो रही है। आपको शर्म आनी चाहिए।

बता दे कि शनिवार शाम को जब दिल्ली से भोपाल आते समय प्रज्ञा सिंह ठाकुर का क्रू के साथ सीट को लेकर विवाद हुआ था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि जो सीट उन्हें अलॉट हुई थी आखिर वक्त पर उसमें बदलाव कर दिया गया। वहीँ विमान कम्पनी का कहना है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपनी व्हीलचेयर के साथ आई थी। हमें इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। पहली पंक्ति आपातकालीन पंक्ति सीट है और व्हीलचेयर वाले यात्रियों को आवंटित नहीं की जाती है। इसलिए प्रज्ञा सिंह ठाकुर से सीट बदलने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri