सागर। सागर जिले के देवरी में आज सुबह बोलेरो वाहन में जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए विस्फोट से लोगों में दहशत फ़ैल गई। फ़िलहाल पुलिस विस्फोट का कारण तलाशने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 4 बजे देवरी कलां थाना क्षेत्र के बेलाढाना गांव में रहने वाले मिथुन पटेल के घर के बाहर खड़ी बोलेरो वाहन में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण बोलेरो वाहन जल गया और क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि अलसुबह होने के कारण उस समय बोलेरो वाहन के नजदीक कोई नहीं था।
