इंदौर। आज देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखा गया। सूर्य ग्रहण के कारण देशभर के मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। इंदौर में भी प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर, खजराना गणेश मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पट सूतक लगने से पहले ही बंद कर दिए गए हैं।
दरअसल धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक होता है। हिन्दू धर्म में मंदिरों को सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसलिए मंदिरों को काली शक्तियों और नकारात्मकताओं से बचाने के लिए मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं।
