May 10, 2026

एमपी में सर्दी का सितम, और गिरेगा पारा

इंदौर/भोपाल। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में आ गया है। मध्यप्रदेश के लगभग सभी शहरों के तापमान में तेजी से गिरावट आई है। इंदौर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक पहुँच गया है। यह सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीँ न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री तक पहुँचने के आसार जताए जा रहे है।

अगर राजधानी भोपाल की बात करे तो दो दिनों तक 14 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान गुरुवार को रात को 2.6 डिग्री का लुढ़ककर 11.4 डिग्री तक पहुँच गया। वहीँ दिन का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी रात के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

मध्य प्रदेश में सबसे अधिक ठंड भिंड, दतिया, श्योपुर और ग्वालियर में देखी जा रही है। भिंड का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, दतिया का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, श्योपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा। गुरुवार को प्रदेश के कई स्थानों पर 6 से 8 बजे तक कोहरे के कारण दृश्यता 15 से 20 मीटर रही।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri