April 30, 2026

रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य समारोह का आग़ाज़, देश-दुनिया के 1350 कलाकार शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन हो रहा है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे है। उन्होंने प्रदेशवासियों को इस महोत्सव का न्योता दिया है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव 27 से 29 दिसंबर तक चलेगा। इस आयोजन में भारत समेत छह अन्य देशों के कलाकार शामिल हो रहे हैं। साथ ही 25 राज्यों के आदिवासी कलाकार एक मंच पर अपनी संस्कृति को जीवंत करेंगे। देश-दुनिया के करीब 1350 कलाकार इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। आयोजन का आनंद लेने के लिए चार हजार दर्शकों की क्षमता वाला विशाल डोम तैयार किया गया है। इसमें दर्शकों के बैठने के साथ ही ग्रीन रूम, फूड जोन और शिल्म ग्राम भी बनाए गए हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन दोपहर में विवाह एवं अन्य संस्कार, पारंपरिक त्योहार एवं अनुष्ठान, फसल कटाई व कृषि और अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिता होगी। वहीँ रात आठ बजे से नौ बजे तक थाईलैंड, बांग्लादेश, बेलारूस, मालदीव और युगांडा देश के कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri