दमोह। दमोह में नाबालिग की क्रूरता से पिटाई करने वाले दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जाँच करने की बात कही जा रही है। नाबालिग की पिटाई करने का यह मामला करीब डेढ़ माह पुराना है। हाल ही में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए थे।
वीडियो में दमोह कोतवाली में नाबालिग को अर्धनग्न कर उसके साथ पुलिस आरक्षक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे है। वीडियो के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा था कि, “दमोह में एक मासूम बालक की पिटाई का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जाँच के आदेश पुलिस प्रशासन को दे दिये है। जाँच में जो भी दोषी सामने आये, उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये है। इस तरह की हैवानियत से भरी घटनाएँ, मानवता को तार-तार करती है व बर्दाश्त नहीं की जा सकती है और ना ही इसके दोषियों को बख्शा जा सकता है।“
