May 7, 2026

अतिथि शिक्षकों का आंदोलन, सरकार को सद्बुद्धि के लिए अघोरी करेंगे यज्ञ

भोपाल। नियमितीकरण करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों की ओर से राजधानी में तांत्रिक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। अतिथि शिक्षकों का मानना है कि तांत्रिक यज्ञ से प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सद्बुद्धि मिलेगी और वह हमारी मांगो को मानेगी।

दरअसल इन दिनों नियमितीकरण करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षकों ने राजधानी में डेरा डाल रखा है। कमलनाथ सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह उनकी मांगे पूरी करें इसके लिए अतिथि शिक्षकों द्वारा तांत्रिक यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। तांत्रिक यज्ञ करने के लिए बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अक्खड़ अघोरी बाबा बुलाया गया है। यज्ञ सत्याग्रह स्थल पर दोपहर 12 बजे से शुरू किया जाएगा।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि पूरे प्रदेश में करीब एक लाख अतिथि शिक्षक बहुत ही अल्प मानदेय पर सेवाएं देते आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनने पर तीन माह के अंदर अतिथि शिक्षकों का नियमितीकरण करने का वादा किया था। सरकार बनने के एक वर्ष के बाद भी नियमितीकरण को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इसलिए कमलनाथ सरकार की सद्बुद्धि के लिए तांत्रिक यज्ञ किया जा रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri