May 4, 2026

हनुवंतिया जल महोत्सव का आग़ाज़, सैलानियों का जमावड़ा

खंडवा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदिरा सागर बांध के पास हनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के साथ कमलनाथ सरकार के कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर नृत्य के साथ हुई। इसके अलावा निमाड़ी नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

जल महोत्सव के शुभारंभ पर कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए उद्योग, कृषि, पर्यटन स्थल महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अब हम मध्य प्रदेश में पर्यटन बढ़ाएंगे। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। हनुवंतिया आकर मैं कैंप, नाव या बोट की दृष्टि से नहीं देखता। मैं देखता हूं कितने नौजवानों का भविष्य इससे जुड़ेगा और कितनों को रोजगार मिलेगा। हम युवाओं की बेरोजगारी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हम मध्यप्रदेश के निर्माण का नया नक्शा बनाएंगे। इस दौरान कमलनाथ ने किसानों का कर्ज माफ़ी की बात दोहराते हुए कहा कि हम चालू खाते वालों का भी कर्जा माफ करेंगे। हमने चालू किस्त में पहली किस्त में 50 हजार तक का कर्ज माफ किया। अब दूसरी किस्त में करेंगे। उन्होंने पिछली शिवराज सरकार पर आरोप लगाया कि जब हम सरकार में आए तब हमें खाली तिजोरी मिली थी। हमें अभी एक साल हुआ है। आगे देखते जाइए, हम आगे भी बहुत कुछ करेंगे।

बता दे कि जल महोत्सव 3 फरवरी तक चलने चलेगा। इस महोत्सव में वॉटर पैरासेलिंग, बोट राइड्स, जेट स्की, वॉटर जॉर्गिंग, आर्चरी, पेरासेलिंग, वायु आधारित हॉट एयर बलून, बर्ड वॅाचिंग, पेरा मोटर्स, आर्ट एण्ड हैण्डी क्राफ्ट वर्कशॉप, आइलैण्ड ट्रेकिंग, ऑल टेरेंन व्हीकल, स्पा योगा, मेडिटेशन, पेंट बॉल गेम्स सहित बच्चों के खेलने के लिये किड्स जोन की सुविधा उपलब्ध है। इसके आलवा महोत्सव में प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने के लिए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri