May 4, 2026

जीवन में ख़ुशियों के रंग भर रहीं जेल में बंद महिलाएँ

नरसिंहपुर। रंगोली बनाती महिलाओं यह तस्वीर नरसिंहपुर की सेंट्रल जेल की है। यहाँ रहने वाली महिला कैदियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने के लिए जेल प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत बंदी महिलाओं के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जा रही है ताकि वह अतीत के काले साए को भूल कर नई सुबह के साथ नए कल की शुरुआत करें।

इस पहल की शुरुआत जेल अधीक्षक ने की है। इसके तहत महिला कैदियों के बीच जलेबी दौड़, मेहंदी, रंगोली सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद महिलाओं की प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें जेल के अंदर पारिवारिक माहौल देना है। जेल अधीक्षक ने इस नवाचार की शुरुआत करते हुए पुरानी परंपराओं को तोड़कर नए वर्ष में जेल में नारी संगठन की महिलाओं को आमंत्रित किया ताकि आयोजन के दौरान महिला बंदियों का उत्साहवर्धन कर सकें। इस नए प्रयोग से जेल में बंद महिला कैदी भी बेहद उत्साहित हैं और वह बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं। साथ ही अपने हुनर को भी तलाशने में जुटी हुई है।

जेल अधीक्षक का कहना है कि नए वर्ष के आगाज पर हम नवाचार की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जिसके तहत महिला कैदियों को परिवार जैसा माहौल मिल सके और वह अपने अतीत को भूल कर नए कल की ओर आगे बढ़ सकें इसके लिए आयोजन किए जा रहे हैं। वहीँ महिला बंदियों का उत्साहवर्धन करने पहुंची नारी संगठन की महिलाओं का कहना है कि इस तरीके का नवाचार जेल में बंद महिला कैदियों के मानसिक तनाव को कम करने वाला है और उन्हें परिवार की तरह एक माहौल तैयार करने की दिशा में नया कदम है जो नरसिंहपुर ही नहीं बल्कि देश भर की जेलों में लागू करने योग्य है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri