सतना। सतना जिले में तापमान में हो रही गिरावट और ओस के कारण फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। किसान अरहर की कटाई करने लगे हैं ताकि वह मवेशियों को खाने के लिए दे सके।
बता दे कि सतना जिले के ऊँचेहरा तहसील क्षेत्र के परसमनिया पठारी क्षेत्रों में फसलों पर ओस जमा हो गई है। खेतों में हरियाली के स्थान पर सफेदी दिखाई पड़ रही है। इसमें मटर, अलसी, आलू सहित टमाटर की खेती मुख्य रूप से शामिल है। अलसी व मटर जैसे अन्य फसलों पर ठंड की वजह से फूल झुलसा गए और पत्तियां भी सिकुड़ गई।
