विदिशा। विदिशा जिले के सलूज गाँव में लगभग एक दर्जन गायों के कटे हुए अवशेष मिलने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
दूसरी तरफ मामला सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकलकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गायों की हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विदिशा के बीजेपी जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे कमलनाथ की सरकार आई है तब से गोवंश पर अत्याचार बढ़ गया है। गायों के हत्यारे खुलेआम गायों की हत्या कर रहे हैं, इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाही की बात उन्होंने कही। वहीं विदिशा एसपी विनायक वर्मा ने भी मामले को गंभीर मानते हुए जल्द खुलासे की बात कही है।
