April 30, 2026

डीएसपी की गाड़ी ने दो लोगों को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी को पीटा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक पुलिस डीएसपी की गाड़ी ने दो बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी और उसके ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी। डीएसपी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना जगदलपुर जिले के रायकोट इलाके की है। पुलिस डीएसपी अपने शासकीय वाहन में जगदलपुर से बीजापुर जा रहे थे। इस दौरान उनके वाहन ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हंगामा मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएसपी और उसके ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।

हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ। दोनों शवों को मौके से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर है कि डीएसपी नक्सली ऑपरेशन के किसी काम से जगदलपुर आए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। मारे गए दोनों युवकों के नाम मोतीराम और नीलूराम है और वह कोलचूर इलाके के रहने वाले थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri