April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का पहला दिन, सड़कों पर दिखे सामान्य से कम लोग

रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का पहला दिन है। सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ की सड़कों पर कम लोग ही दिखाई दिए। हालाँकि जनता कर्फ्यू जैसा माहौल नहीं है, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर कम लोग दिखाई दे रहे हैं। राशन और दूध की दुकानें खुली हुई हैं। इसके अलावा कूड़ा उठाने के लिए आने वाले निगम के वाहनों से लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की दो डिस्टिलरी को सेनिटाइजर बनाने दी अनुमति दे दी है। इससे अब प्रदेश में अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर बनेंगे। सरकार ने 200 मिली सेनिटाइजर बोतल के दाम 100 रुपए तय किए है। वहीँ मॉस्क की कमी पूरा करने को शार्ट टेंडर जारी किया गया है।

वहीँ प्रशासन सोशल मीडिया पर भी ख़ास नजर रख रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अफवाह फ़ैलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri