April 27, 2026

भूपेश बघेल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, कहा – नक्सलियों को जड़ से उखाड़ कर रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सुकमा पुलिस लाइन में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी मौजूद थे।

भूपेश बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने जवानों की बहादुरी पर गर्व है। जवानों ने नक्सलियों से लड़ाई करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर किया। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हम प्रदेश में नक्सलियों को जड़ से उखाड़ कर रहेंगे। जब तक नक्सलवाद खत्म नहीं हो जाता लड़ाई जारी रहेगी। हमारे जवानों ने उन्हें घेर कर मारा है,लेकिन यह भी सच हमारे 17 जवान शहीद हो गए।

आगे भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के साथ दृढ़ता के साथ खड़ी है। हर परिस्थितियों में राज्य सरकार इन परिवारों को सहयोग देगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri