April 27, 2026

तब्लीगी जमात से जुड़ा कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ होकर लौटा अपने घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तब्लीगी जमात से जुड़ा कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया है। मरीज की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे रायपुर एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

दरअसल महाराष्ट्र का रहने वाला 16 वर्षीय युवक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में अन्य लोगों के साथ रुका हुआ था। युवक तब्लीगी जमात से जुड़ा हुआ था। युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।

बता दे कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के 18 मामले सामने आए है। इनमें से 10 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमित 8 मरीजों का इलाज जारी है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri