April 30, 2026

सोयाबीन की फसल काट मवेशियों को खिला रहे किसान

देवास। जिले के कई गाँवों में सोयाबीन की फसल में अफलन के कारण किसान परेशान हैं। विजयनगर मेंडिया धनोरी बडिया मांडू इस्लामनगर हीरापुर आदि कई गाँवों  में सोयाबीन की फसल तहस नहस हो गई है।किसानों के खेतों में सैकड़ों बीघा फसल में फल नहीं लगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अब किसान अपने खेतों से सोयाबीन की फसल को काटकर मवेशियों को खिला रहे हैं। किसान घनश्याम पाटीदार एवं काशीराम पाटीदार ने बताया कि फसल में फल नहीं आने के कारण अब किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया है।

हमने कर्ज लेकर तो कहीं 1 क्विंटल के 2 क्विंटल फसल आने पर साहूकारों को सोयाबीन देने का वादा किया था लेकिन अब प्रकृति की मार से काफी चिंतित है।शिकायत के बाद क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी ने भी क्षेत्र का दौरा किया था और सर्वे करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक क्षेत्र में कोई भी कृषि अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। अब क्षेत्र के किसान सर्वे करने की मांग एवं मुआवजे की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri