नागदा। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात डेढ़ बजे नागदा के समीप पुलिस पर पथराव होने का मामला सामने आया है। दो पक्षों में हो रहे विवाद के बीच पहुंची पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी और एक नगर सैनिक घायल हो गया। साथ ही पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि नागदा के समीप टकरावदा गाँव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। इस पर बिलग्राम थाना प्रभारी विनोद चौकसे अपने कुछ साथी पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन गाँव में पहुँचते ही पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पथराव में बिलग्राम थाना प्रभारी विनोद चौकसे, आरक्षक अजय, राजाराम व नगर सैनिक सुरेश घायल हो गए। थाना प्रभारी की आंख के पास गंभीर चौट आई है।
