May 18, 2026

मध्यप्रदेश में कोरोना के 187 नए मामलों की पुष्टि, इंदौर में 83 नए मामले

भोपाल। प्रदेश में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने के सिलसिला जारी है। शुक्रवार के दिन मध्यप्रदेश में कोरोना के 187 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीँ सात लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। इससे प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6258 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 240 हो गया है।

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को 40 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीँ शुक्रवार देर रात चार लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई। राजधानी में अब संक्रमितों की संख्या 1269 हो गई है। इस बीच राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को 34 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट गए। भोपाल में अब तक 740 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

वहीँ इंदौर में शुक्रवार को 83 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 2993 हो गई हैं जबकि दो लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 111 हो गया है। शुक्रवार को इंदौर में 926 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 841 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस बीच राहत की खबर यह रही कि शुक्रवार इंदौर में 113 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इंदौर में अब तक 1381 लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौट चुके हैं।

उज्जैन में शुक्रवार को 21 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद यहाँ संक्रमितों की संख्या 525 हो गई है। नए मरीजों में 19 मरीज उज्जैन और 2 मरीज महिदपुर के रहने वाले है। वहीँ एक मरीजों के ठीक होने के बाद उज्जैन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 219 हो गई है, जबकि 51 लोग अब तक महामारी के कारण जान गवां चुके हैं।

शुक्रवार को मंदसौर में दो नए मामले सामने आए है। मंदसौर में दोनों मामले हॉट स्पॉट गुदरी क्षेत्र से सामने आए है। इससे मंदसौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 84 हो गई है। वहीँ देवास में पांच सैंपल पॉजिटिव आए है। यहाँ अब तक 73 मरीज सामने आए है। रतलाम में भी एक 25 वर्षीय युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यहाँ संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। इनके अलावा खंडवा में पांच, बुरहानपुर में तीन, बैतूल में चार, सागर में छह, डिंडोरी में चार, गुना-झाबुआ और विदिशा में एक-एक मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri