सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक बार फिर प्रशासन की नाकामी सामने आई है। यहाँ रहने वाले एक शख्स को अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए हाथ ठेला का सहारा लेना पड़ा।
दरअसल सागर के बड़ा बाजार क्षेत्र में कल रात बाबूलाल नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी आशारानी का प्राइवेट अस्पताल से इलाज करा कर हाथठेला पर लेकर घर जा रहा था। बाबूलाल का कहना है कि महिला पैरों से चल नहीं पाती है। हम डॉक्टर के पास इलाज करवाने के लिए गए थे और वहां से अपने घर जा रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से ऑटो नहीं चल रहे हैं।
बता दे कि मरीज को हाथ ठेला गाड़ी पर ले जाने का सागर जिले में ही यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले सागर के मकरोनिया में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है।
