देवास। देवास जिले के डबल चौकी क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया है। फ़िलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। आग लगने की घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में है।
दुकान मालिक का नाम प्रेमराज जैन बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही करनावद से फायर फाइटर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान का 80 प्रतिशत सामान जल चुका था।
दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण देवास को रेड ज़ोन की श्रेणी में रखा गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीन ज़ोन में रखते हुए प्रशासन ने छूट प्रदान की है। उसके बाद से ही दुकानें लगना शुरू हुई है।
