May 18, 2026

इंदौर में 31 मई तक ख़रीदे जा सकेंगे गेहूँ

भोपाल। प्रदेश के ऐसे किसान जो अब तक गेहूं नहीं बेच पाए हैं, उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की अवधि को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। किसानों को खरीदी के लिए एसएमएस भी भेजे जाएंगे।

दरअसल कोरोना संक्रमण के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में गेहूं की खरीदी देर से शुरू हुई। इस कारण कई किसान अपना गेहूं नहीं बेच सके। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं खरीदी की अवधि 26 मई से बढ़ाकर 31 मई करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को एसएमएस भेजकर गेहूं बेचने के लिए खरीदी केंद्र पर बुलाया जाएगा। किसान मास्क लगाकर केंद्रों पर पहुंचे और दो गज की दूरी का पालन भी करें।

वहीँ इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर ज़िले में गेहूं की ख़रीदी अब 31 मई तक होगी। ज़िले के किसान इस संबंध में चिंतित नहीं हों। उनका गेहूं सरकारी ख़रीदी केंद्रों में 31 मई तक ख़रीदा जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri