May 10, 2026

अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर लगे

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद अब भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। भोपाल में कई स्थानों पर पोस्टर लगाकर प्रज्ञा ठाकुर को गुमशुदा बताया है।

पोस्टर में प्रज्ञा ठाकुर की फोटो लगी है। फोटो के ऊपर लिखा है गुमशुदा की तलाश। वहीँ नीचे लिखा है कि, ‘कोरोना महामारी से भोपाल की जनता परेशान। सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहाँ लापता?’

बता दे कि कोरोना संकट में यह पहला मामला नहीं है जब मध्यप्रदेश में किसी नेता के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हो। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के भी लापता होने के पोस्टर उनके क्षेत्रों में लगाए जा चुके हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस भी कोरोना संकट में  भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के सक्रिय ना होने को लेकर मुद्दा बना चुकी है। कांग्रेस ने पूछा था कि क्या सांसद गुमशुदा है? कांग्रेस नेता रवि सक्सेना ने भोपाल सांसद को ढूंढ कर लाने वाले को 5000 का इनाम देने का एलान किया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri