May 10, 2026

वन अमले ने तस्करों के पास से बरामद किए मोटरसाइकिल और जंगली जानवरों के शव

गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिले के वन परिक्षेत्र राघौगढ़ एवं बीनागंज वन अमले ने जंगली जानवरों का शिकार कर रहे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि आरोपी तस्कर पहले के मामलों की तरह अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग खड़े हुए। वन अमले ने तस्करों के पास से मोटरसाइकिल और जंगली जानवरों के शव बरामद किए हैं।

दरअसल वन परिक्षेत्र अधिकारी राघोगढ़ तथा उपमंडल अधिकारी बीनागंज को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जंगल से जंगली जानवरों का शिकार कर ला रहे हैं। सूचना मिलने पर उपमंडल बीनागंज अधिकारी सुरेश कुमार और वन परिक्षेत्र राघोगढ़ केसी अहिरवार द्वारा खेराई स्थित नाले पर घेराबंदी की गईं।

रात के करीब दो बजे वन अमले को तीन मोटरसाइकिल आरोन की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जब वन अमले ने तस्करों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने वन कर्मियों के साथ मारपीट की। तस्करों के साथ हुई हाथापाई में कुछ वन कर्मियों को चोटें आईं हैं। इसके बाद तस्कर अँधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में कामयाब रहे। हालांकि इस दौरान तस्कर एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और 4 बोरे मौके पर ही छोड़ गए।

जब वन अमले ने बोरो को खोल कर देखा गया तो उसमें तीन कृष्णमृग के शव एवं एक जंगली खरगोश का मृत शव मिला। जानवरों के शवों को बरामद कर अज्ञात आरोपियों पर वन अपराध पंजीकृत किया गया है। वहीं वनकर्मियों से मारपीट पर राघौगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri