April 27, 2026

कलेक्टर पर रेप का आरोप, चैंबर के रेस्ट रूम में युवती को बनाया हवस का शिकार

हिमांशु जोशी एक्सपोज़ टुडे। छत्तीसगढ़ काडर के एक आईएएस अधिकारी पर बलात्कार का आरोप लगा है। पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को सबूत भी दिए है। उसने बताया है कि कलेक्टर ने चैंबर में ही उसके साथ संबंध स्थापित किये थे। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया था कि उसके एनजीओं को वो फौरन काम दिला देंगे। लंबा समय बित गया लेकिन एनजीओं को काम नहीं हुआ। लेकिन अफ़सर हवस का शिकार बनाता रहा।

यह आवेदन पीड़ित महिला ने एसपी को दिया है, जिसमें जांजगीर के तत्कालीन कलेक्टर जेपी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित युवती ने उसके और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी है। पीड़ित युवती अनुसूचित जाति की है। उसने अपनी शिकायत में कलेक्टर और उसके बीच नियमित होने वाली बातचीत और अश्लील वीडियों का ब्यौरा भी दिया है।।बुधवार को अपने पति के साथ यह पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुंची। यहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायती आवेदन सौंपा। पुलिस ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

32 वर्षीय पीड़ित युवती शादीशुदा है। उसने बताया कि खुद कलेक्टर उसे अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी भेजा करते थे। पीड़ित युवती का कहना है कि उसका पति सरकारी सेवा में है , इसकी जानकारी कलेक्टर को लगने के बाद उन्होंने उसे भी अच्छी पदस्थापना देने का भरोसा दिलाया था। लेकिन कलेक्टर ने उसे धोखा दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि जब उसे कलेक्टर की असलियत का अंदाजा हुआ तो उसने उससे दूरियां बनानी शुरू की। इस दौरान कलेक्टर ने उसके पति की नौकरी से बर्खास्तगी की धमकी दी थी। लिहाजा वो शांत हो गई। हाल ही में अब इस कलेक्टर के ट्रांसफर के बाद उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है।

जेपी पाठक 2007 बैच के आईएएस अधिकारी है। हप्तेभर पूर्व राज्य सरकार ने उन्हें जांजगीर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित करते हुए रायपुर स्थित भू-अभिलेख शाखा में पदस्थापना दी है। एक्सपोज़ टुडे छत्तीसगढ़ ने इन आरोपों को लेकर आईएएस अधिकारी जेपी पाठक से उनका पक्ष जानने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने बात नहीं की।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri