March 13, 2026

दुष्कर्मी के परिवार को गाँव निकाला, मकान भी तोड़ा

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में 4 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या करने की सजा आरोपी के साथ उसका परिवार भी भुगत रहा है। आरोपी की पत्नी और भाई को रातों-रात गाँव छोड़कर भागना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दुष्कर्मी का मकान तोड़ दिया।

दरअसल छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के वनगाय गांव में रहने वाले आरोपी ने 4 साल की मासूम के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

दूसरी तरह मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश और शर्मिंदगी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना के कारण पूरा गांव बदनाम हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों ने रात को एक गोपनीय मीटिंग की और तय किया कि बलात्कार के आरोपी युवक के परिवार को भी गाँव में नहीं रहने दिया जाएगा।

इस बीच आरोपी के भाई और पत्नी को मीटिंग के बारे में भनक लग गई। गाँव वालों के इरादों को पता चलते ही आरोपी के भाई और पत्नी रातों-रात अपना घर छोड़ गाँव से भाग निकले। सुबह भीड़ ने गांव में मौजूद आरोपी का घर तोड़ डाला, जिससे यह रहने लायक नहीं बचा।

वहीं जब पुलिस को आरोपी के परिवार पर हमला होने का अंदेशा हुआ तो नौगांव में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज यादव के नेतृत्व में पुलिस बल गांव पहुंचा। लेकिन जब तक पुलिस गाँव पहुँचती आरोपी का घर टूट चुका था। वहीं नौगांव थाना प्रभारी संजय वेदिया ने बताया कि आरोपी की पत्नी अपनी बहन के घर चली गई है। पुलिस ने उसकी जानकारी ली है, आरोपी के परिजन सुरक्षित हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri